ePaper

जुगसलाई में बाइक की टक्कर में कीताडीह के युवक की मौत, साथी रिम्स रेफर

Updated at : 21 Apr 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
जुगसलाई में बाइक की टक्कर में कीताडीह के युवक की मौत, साथी रिम्स रेफर

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

भाई ने जुगसलाई थाना में दर्ज कराया मामला, पुलिस से उचित कार्रवाई की रखी मांगसड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन

जमशेदपुर. जुगसलाई के घोड़ा चौक के पास दो बाइक के बीच शनिवार को सुबह हुई टक्कर में कीताडीह जाहेर टोला के पास रहनेवाले बौबी सिंह वालिया (18) की मौत हो गयी, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बौबी वालिया को मृत घोषित कर दिया, घायल छोटू को परिवार के लोग रिम्स रेफर करवा कर ले गये. बौबी सिंह के भाई सन्नी सिंह ने जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराते हुए बाइक (जेएच05-एयू 1158) के सवार के खिलाफ कानूनी और उचित कार्रवाई करने की मांग की है. जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत में सन्नी सिंह ने बताया कि उसका भाई अपनी बाइक (जेएच-05-डीएल-0824) पर सवार होकर जुगसलाई घोड़ा चौक से स्टेशन की ओर आ रहा था, उसी दौरान नीलकमल होटल के पास अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही व तेजी से ठोकर मार दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola