East Singhbhum News : दारीसाई में चतुर्थ नवकुंज 12 मार्च से, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : दारीसाई में चतुर्थ नवकुंज 12 मार्च से, नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा

58 मंडलियां नौ दिन-रात तक अखंड हरिनाम कीर्तन करेंगी, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के भक्तों का होगा महाजुटान, नवकुंज मंदिर के पास लगेगा मेला, सजने लगीं दुकानें, तैयारी पूरी

विज्ञापन

गालूडीह. दारीसाई में राधारानी मिलन कुंज परिसर में चतुर्थ नवकुंज 12 मार्च को गंधा दिवस के साथ शुरू होगा. 13 मार्च से नाम आरंभ होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा. यहां तीन राज्य झारखंड, बंगाल और ओडिशा के हजारों भक्तों का महाजुटान होगा. नौ दिन-नौ रात अखंड हरिनाम संकीर्तन चलेगा. नवकुंज में 58 कीर्तन मंडली भाग ले रही है. आयोजन को लेकर 12 समितियां बनी हैं. यहां भव्य मेला लगेगा. मंगलवार से दुकानें सजने लगी हैं. दारीसाई में पहला नवकुंज 1969 में हुआ था. दूसरा 2012 में, तीसरा 2020 में और चौथा नवकुंज 12 मार्च 2025 से शुरू होगा. विनय दास बाबाजी के 109 साल पूरे होने पर नवकुंज हो रहा है. यहां चैतन्य महाप्रभु की जीवनी को लेकर मूर्तियों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. आठ कुंज के लिए पंचतत्व मूर्ति और श्री कृष्ण के 10 अवतारों की मूर्ति बन रही है. नवकुंज को लेकर स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी मिले. मंत्री ने कहा कि हर तरफ से नवकुंज को सफल आयोजन के लिए सहयोग करेंगे. नवकुंज में शामिल भी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Avinash Jha

लेखक के बारे में

By Avinash Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola