East Singhbhum News : घाटशिला के होटल बुक, 25 से 29 तक पहुंचेंगे पर्यटक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला के होटल बुक, 25 से 29 तक पहुंचेंगे पर्यटक

घाटशिला में पहुंचने लगे बंगाल के पर्यटक

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों की बड़ी भीड़ देखने को मिली. दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ महापर्व के बीच घाटशिला व आसपास के पर्यटन स्थलों पर इस बार पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. घाटशिला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि घाटशिला और उसके आसपास स्थित लगभग 25 से 30 होटल पूरी तरह से बुक हैं. पर्यटकों का यह आना-जाना 25 से 29 अक्तूबर तक निरंतर जारी रहेगी. दीघा अरण्यक होटल के संचालक देवी प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि होटल के सभी कमरे चार दिनों के लिए बुक हो चुके हैं, और सैलानियों का आगमन लगातार बढ़ रहा है. पर्यटकों के आने से स्थानीय रिक्शा और टेंपो चालकों के साथ-साथ दुकानदारों में भी उत्साह है, क्योंकि उन्हें बेहतर रोजगार की उम्मीद बंढ़ी है. हालांकि, कई पर्यटक ट्रेनों की अनियमितता से परेशान हैं. बताया गया कि हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी और हावड़ा-झारसुगुड़ा इस्पात एक्सप्रेस पिछले एक वर्ष से अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस मुद्दे को लेकर कुछ टेंपो चालकों ने पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू से अपनी समस्या साझा की. टुडू ने आश्वासन दिया कि यह विषय केंद्र सरकार और रेलवे विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया जायेगा, ताकि ट्रेनों के संचालन में सुधार किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola