East Singhbhum News : घाटशिला के चुनूडीह में घुसा हाथी, घरों को नुकसान, दो लोग घायल

Published by : AVINASH JHA Updated At : 24 Apr 2025 12:29 AM

विज्ञापन

आंगन में सो रहे चार लोगों ने भागकर अपनी जान बचायी

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला शहर से सटी धरमबहाल पंचायत के चुनूडीह गांव में बुधवार की सुबह लगभग 4:30 बजे एक हाथी ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया. हाथी ऐदलबेड़ा जंगल की ओर से आया. हाथियों को खदेड़ने में दो लोग घायल हो गये. घायल निताई सोरेन व चेतन सोरेन को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हाथी ने चेतन मुर्मू के घर में प्रवेश करने की कोशिश की. आंगन में खटिया पर सो रहे मसंग मुर्मू, सुनीता मुर्मू, नारायण मुर्मू समेत कई लोगों ने भागकर जान बचायी. हाथी गांव से निकल कर जगन्नाथपुर होते हुए मुसाबनी के चापड़ी गांव की ओर चला गया. सूचना पाकर गांव में घाटशिला रेंज के प्रभारी वनपाल अमित सेन महतो पहुंचे. आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. वहीं, मुखिया बनाव मुर्मू घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वन विभाग से संपर्क कर उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AVINASH JHA

लेखक के बारे में

By AVINASH JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola