पूर्वी सिंहभूम में 'बच्चा चोरी' की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Mar 2026 5:53 PM
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक युवती जिनकी पिटाई हुई है
East Singhbhum Crime News: पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक-युवती की पिटाई कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बचाया. थाना प्रभारी ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है. पूरी खबर और पुलिस हेल्पलाइन नंबर यहां देखें.
East Singhbhum Crime News, पूर्वी सिंहभूम (संजय सरदार): पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुनचोपा गांव में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को पकड़कर पिटाई कर दी. घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाना ले आयी. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं.
संदिग्ध होने पर शुरू कर दी पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, रसुनचोपा और आसपास के गांवों में शुक्रवार रात दो संदिग्ध लोगों के घूमने की खबर फैली थी. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती को गांव में घूमते देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ शुरू की. हालांकि, दोनों किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे. ऐसे में कुछ ग्रामीणों को संदेह को ये संदेह हुआ कि ये दोनों बच्चा चोरी करने के इरादे से में गांव आये हैं, जिसके बाद लोगों ने उन दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी.
Also Read: खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा
मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं दोनों युवक युवती
मामले की जानकारी मिलते ही धनंजय पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाना ले गयी. पूछताछ के बाद जांच में पता चला कि युवक और युवती चाईबासा क्षेत्र के रहने वाले हैं और दोनों मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं. पुलिस उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है.
किसी भी व्यक्ति पर संदेह हों तो इन नंबरों पर करें कॉल
थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें. गांव में कोई अनजान व्यक्ति दिखाई दे तो उससे शांति से पूछताछ करें और संदेह होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए थाना के मोबाइल नंबर 9430774639 एवं 6206648709 पर संपर्क किया जा सकता है.
Also Read: जमशेदपुर टाटा स्टील WSO गेट के पास खड़ी तीन बाइकों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










