East Singhbhum News : धालभूमगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : धालभूमगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

मामला आत्महत्या या प्रेम संबंध से जुड़े होने की आशंका

विज्ञापन

धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ थाना के नूतनगढ़ रेलवे अंडरपास पर शुक्रवार सुबह युवक एवं युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. आशंका जतायी जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. घटना स्थल रेलवे पोल संख्या 199/13 अप लाइन था. घटनास्थल का दृश्य काफी हृदय विदारक था. दोनों युवक-युवती के शव टुकड़े-टुकड़े होकर पटरी पर बिखरे थे. इसे समेटने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. थाना प्रभारी ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस एवं मतदाता पहचान पत्र घटनास्थल पर मिला है. इसके अनुसार युवक का नाम मंगल टुडू (35) जो रावताड़ा पंचायत के बाबइदा निवासी तथा युवती जोबारानी किस्कु (30) मुसाबनी की रहने वाली है. आशंका जतायी जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है. जांच के बाद मामले का खुलासा होगा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. दोनों पक्ष के परिजन थाना पहुंचे थे. इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है. जानकारी के अनुसार मंगल टुडू एवं जोबारानी किस्कु दूसरे राज्य में काम करते थे. जहां उनके बीच जान पहचान हुई. मंगल टुडू पहले से शादीशुदा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola