East Singhbhum News : कस्तूरबा में पढ़कर सशक्त बन रहीं बेटियां – राज्यपाल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : कस्तूरबा में पढ़कर सशक्त बन रहीं बेटियां – राज्यपाल

धालभूमगढ़. कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

विज्ञापन

धालभूमगढ़. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धालभूमगढ़ पहुंचे. उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली. छात्राओं से पठन पाठन व भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली. राज्यपाल ने विद्यालय में पौधरोपण किया. विद्यालय परिवार ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया. छात्राओं ने अपने हाथों से बिरसा मुंडा एवं राज्यपाल के बनाये चित्र भेंट किया. राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तत्वावधान में देशभर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चल रहे हैं. जानकारी मिली है कि यहां शत प्रतिशत रिजल्ट होता है. आज लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. सीबीएसइ परीक्षा में भी सफलता का प्रतिशत लड़कियों का ज्यादा रहा. कहीं भी कोई कमी रहे, तो हमें बतायें. हम और भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे. कस्तूरबा में पढ़कर बेटियां सशक्त बन रही हैं.

देश का नाम रौशन कर रहीं लड़कियां : सांसद

मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लड़कियां आज परिवार पर बोझ नहीं हैं. ऑपरेशन सिंदूर जैसे जोखिम भरे अभियानों का हिस्सा बनती हैं. सरहद पर तैनात होकर देश की रक्षा करती हैं, तो वैज्ञानिक और चिकित्सक बनकर देशवासियों की सेवा करती हैं. छात्राएं यहां से पढ़ाई करने के बाद राष्ट्र निर्माण में अपने बेहतर सहभागिता निभाएं. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने छात्राओं के बीच चॉकलेट बांटे. उन्होंने विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाया. इस मौके पर सांसद के पुत्र कुणाल महतो, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola