लखनऊ के मोहनलालगंज में 14 साल बच्चे की आत्महत्या का झारखंड कनेक्शन, घाटशिला से पकड़ाया सनत

घाटशिला से उठाये गये युवक (लाल घेरे में) का मेडिकल कराती यूपी पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Cyber Crime News: उत्तर प्रदेश के एक 14 साल के बच्चे की आत्महत्या के तार झारखंड से जुड़े हैं. लखनऊ पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला से सनत गोराई नामक युवक को मुस्लिम बस्ती से हिरासत में लिया है. मेडिकल कराने और कोर्ट में पेश किये जाने के बाद उसे पुलिस अपने साथ लखनऊ ले गयी है. जानें क्या है पूरा मामला.
Table of Contents
Cyber Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपए हारने के बाद 14 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले के तार झारखंड से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने घाटशिला से सनत गोराई को हिरासत में लिया है. पुलिस ने सनत को रविवार को हिरासत में लिया. हिरासत में लेने से पहले उसकी मेडिकल जांच करवायी गयी.
फ्री फायर गेम खेलने वाले ने कर ली थी आत्महत्या
यूपी पुलिस ने बताया कि लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 14 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर (Online Game Free Fire) में 13 लाख रुपए हारने के बाद आत्महत्या कर ली थी. घटना 15 दिन पुरानी है. अब बच्चे के पिता सुरेश ने मोहनलालगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (373/2025) दर्ज करायी है. मामला बीएनएस की धारा 108 और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत दर्ज किया गया है.
आत्महत्या के तार घाटशिला से जुड़े
बच्चा मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था. गेम के दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई, जिसने रकम दोगुनी करने का लालच दिया और धीरे-धीरे 13 लाख रुपए अलग-अलग खातों में मंगवा लिये. बच्चे ने जब पैसे वापस मांगे, तो उसे धमकी दी गयी. इसी डर और मानसिक दबाव के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अब इस मामले के तार झारखंड के घाटशिला से जुड़ गये हैं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुस्लिम बस्ती के राजस्टेट से यूपी पुलिस ने सनत को उठाया
इस मामले में यूपी पुलिस ने घाटशिला की मुस्लिम बस्ती के राजस्टेट निवासी सनत गोराई (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश ले गयी है. इससे पहले उसे कोर्ट में पेश किया गया और अस्पताल में जांच करायी गयी. मामले में आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह जांच कर रही है कि सनत गोराई का इस साइबर फ्रॉड में सीधा या अप्रत्यक्ष रूप से क्या रोल रहा. मामला साइबर अपराध से जुड़ा है. हालांकि, पुलिस का अस्पष्ट बयान नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें
फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
घाटशिला उपचुनाव 2025 के लिए वोटर लिस्ट जारी, 27 दिन में जुड़े 4,456 नये मतदाता, बोले के रवि कुमार
हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




