East Singhbhum News : रघुनाथ सिंह के संघर्ष से प्रेरणा लें : विधायक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : रघुनाथ सिंह के संघर्ष से प्रेरणा लें : विधायक

सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से समाज में भाईचारा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की जोड़सा पंचायत अंतर्गत छोलागोड़ा गांव में मंगलवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.विधायक ने वीर शहीद रघुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. विधायक ने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह के संघर्ष और बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. किसी महापुरुष की जयंती इसलिए मनायी जाती है ताकि उनके योगदान और त्याग को समाज याद रख सके. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद से समाज में भाईचारा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. विधायक ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया. समारोह में लाया गुणधर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, नारायण सिंह, श्यामल सिंह, मुकेश सिंह, उत्तम सिंह, हरिपद सिंह, घासीराम सिंह, शिवचरण सिंह, रंजीत सिंह, जन्मेजय सिंह, अरुण सिंह, देवशरण सिंह, त्रिलोचन सिंह, गौर सिंह, रतिकांत सिंह, माधव सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola