East Singhbhum News : डीसी ने परिवार संग ग्रामीण परिवेश व पारंपरिक धरोहरों को नजदीक से देखा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 03 Apr 2026 11:59 PM

विज्ञापन

चेंगजोड़ा स्थित रामदास टुडू हेरिटेज विलेज पहुंचे उपायुक्त

विज्ञापन

घाटशिला. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी अपने परिवार के साथ शुक्रवार को घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा स्थित रामदास टुडू हेरिटेज विलेज पहुंचे. उनके साथ सारंडा के डीएफओ अभिरूप सिन्हा भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने काफी समय गांव में बिताया. स्थानीय परिवेश व सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से देखा. घाटशिला की बीडीओ यूनिका शर्मा ने बताया कि यह उनका निजी भ्रमण था. ग्राम प्रधान भादो मुर्मू ने डीसी, डीएफओ एवं डीसी के परिवार को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर गौरव गुप्ता, राजीव गुप्ता, मोतीलाल बेसरा, मानिक राम सोलंकी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

गौरीकुंज में विभूति भूषण की विरासत से रूबरू हुए :

हेरिटेज विलेज के भ्रमण के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी दाहीगोड़ा गौरीकुंज पहुंचे. यहां अध्यक्ष तापस चटर्जी, महासचिव शिल्पी सरकार ने विभूति भूषण की तस्वीर देकर स्वागत किया. डीसी ने साहित्यकार विभूति भूषण बंद्योपाध्याय से जुड़ी स्मृतियों को देखा. उन्होंने विभूति बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और संग्रहालय में रखी उनकी पुस्तकों, अपू पाठशाला से जुड़े दस्तावेज, चिट्ठियां, पहने हुए वस्त्र व मेडल का अवलोकन किया. भ्रमण के बाद उपायुक्त ने कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा लगा और यह स्थल साहित्य व संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण है. तापस चटर्जी ने अपूर पाठशाला की पढ़ाई के लिए शेड निर्माण का भी मांग की. मौके पर प्रदीप भद्रो, कांतोलाल दास, सुभाशीष गुहो, लक्की बारीक, अमित बारीक, उत्तम सिन्हा, किशोर प्रधान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola