ePaper

3093 यूनिट रक्त संग्रह कर पूर्वी सिंहभूम झारखंड में अव्वल, रांची और धनबाद में कितना हुआ रक्तदान, यहां पढ़ें

Updated at : 29 Nov 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Blood Donation Jharkhand

ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करते लोग.

Blood Donation Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त संग्रह करवाया जा रहा है. इस मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला सबसे आगे है. जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3093 यूनिट रक्त संग्रह किया है. राज्य में थैलेसीमिया, हिमोफीलिया और सिकल सेल के मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है. इसलिए राज्य के सभी जिलों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Blood Donation in Jharkhand: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 नवंबर 2025 से पूरे राज्य में चलाये जा रहे विशेष रक्तदान अभियान की शनिवार को समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक प्रदेश में कुल 10,098 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है. पूरे राज्य में पूर्वी सिंहभूम जिला 3,093 यूनिट रक्त एकत्र करके पहले स्थान पर रहा. रांची 1,127 यूनिट के साथ दूसरे और धनबाद 729 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रहा. बोकारो में 642 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

जिला स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयास से मिली सफलता

राज्य मुख्यालय ने बताया है कि पूर्वी सिंहभूम की यह उपलब्धि जिला स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने टीम की कार्यशैली की सराहना की. कहा कि निर्धारित लक्ष्य को संगठित प्रयासों से हासिल किया गया है.

Blood Donation in Jharkhand: बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में ब्लड बैंक पदाधिकारी डॉ बिमलेश कुमार, प्रधान लिपिक खुर्रम अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय कुमार, जिला लेखा प्रबंधक सुबोध चौधरी, डेटा प्रबंधक दिलीप कुमार और सत्यम कुमार, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ राजीव लोचन महतो, तथा सदर अस्पताल के प्रबंधक निशांत कुमार कुणाल उपस्थित थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थैलेसीमिया, हिमोफीलिया और सिकल सेल मरीजों को नि:शुल्क रक्त

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि सदर अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से जिले में थैलेसीमिया के 552, हिमोफीलिया के 70 और सिकल सेल एनीमिया के 242 मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने ब्लड बैंक से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जुटायी गयी हर यूनिट ब्लड की 100 प्रतिशत प्रविष्टि ई-रक्तकोष पोर्टल पर सुनिश्चित की जाये, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.

इसे भी पढ़ें

उपकरण व डॉक्टर के अभाव में रक्तदान शिविर रद्द

महागामा रेफरल अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखायी मानवता की मिसाल

प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिलेभर में 77 लोगों ने किया रक्तदान

East Singhbum News : रक्तदान से दूसरों की जान बचायी जा सकती है : सोमेश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola