East Singhbhum News : घाटशिला : दुर्घटना में मारे गये बीबीए के छात्र रोहन का अंतिम संस्कार हुआ

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 24 Jul 2025 12:28 AM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

अर्का जैन यूनिवर्सिटी के बीबीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र रोहन महतो (21) की मंगलवार को गम्हरिया के मोहनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी

विज्ञापन

घाटशिला. अर्का जैन यूनिवर्सिटी के बीबीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र रोहन महतो (21) की मंगलवार को गम्हरिया के मोहनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बुधवार को रोहन महतो का शव पांचपांडव स्थित आवास लाया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सूचना पाकर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने पांचपांडव नदी तट पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय जांच के लिए सरायकेला एसपी और जमशेदपुर एसएसपी से संपर्क किया गया है. आश्रित को सरकारी सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जायेगा. पिता नंदलाल महतो ने बताया कि रोहन उनका इकलौता पुत्र था. आकाश महतो ने मुखाग्नि दी. श्रद्धांजलि देने के लिए मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा, विकास मजूमदार, सुशील मार्डी, अंकुर काउरी, सुभाष बोस, राजा सिंह आदि पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola