East Singhbhum News : आदिवासी वेशभूषा में कलाकारों ने किया नृत्य

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Aug 2025 12:01 AM

विज्ञापन

हलुदबनी में लोक कलाकारों ने मनाया आदिवासी दिवस

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के हलुदबनी गांव में शनिवार को लोक कलाकारों ने अपने तरीके से आदिवासी दिवस मनाया. झारखंड मानभूम लोक संस्कृति संघ गराम धरम झूमर आखड़ा से जुड़े लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल हुए. मनोरंजन महतो ने बताया कि हमसभी लोक कलाकार नौ अगस्त को आदिवासी दिवस और 21 जून को संगीत दिवस धूमधाम से मनाते हैं. आदिवासी वेश-भूषा में लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया. मौके पर राजेश हेंब्रम, रुपेन गोप, अलका गोप, गंभीर कालिंदी, मनोरंजन महतो, मनोहर गोप, कृष्ण सबर, धनंजय गोप, रानी गोप, चुमकी सबर, रवि सबर, सुरजी सबर, सुमित्रा सबर, गोयरा सबर, विरोतो सबर, सोमवारी सबर, तुलसी सबर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola