अब चिपचिपे नहीं होंगे नूडल्स, उबालते टाइम इन टिप्स को अपनाएं

Updated:
विज्ञापन
अब चिपचिपे नहीं होंगे नूडल्स, उबालते टाइम इन टिप्स को अपनाएं

How To Boil Noodles Perfectly: अगर नूडल्स उबालने के बाद आपस में चिपक जाते हैं या अंदर से कच्चे रह जाते हैं तो समझ लीजिए कि उबालने के तरीके में थोड़ी सी गलती हो रही है. आइए जानते हैं नूडल्स को उबालने का तरीका.

विज्ञापन

How To Boil Noodles Perfectly: घर पर कोई पार्टी हो या कोई खास फंक्शन स्टार्टर में अक्सर चाउमीन बनाया जाता है. चाउमीन बच्चे से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है और ये जल्दी बन भी जाता है. लेकिन अक्सर लोग नूडल्स उबालते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं जिससे वे या तो ज्यादा नरम और चिपचिपे हो जाते हैं या ठीक से पक नहीं पाते. ऐसे में चाउमीन भी स्वादिष्ट नहीं बन पाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि चाउमीन हर बार रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और सही टेक्सचर वाला बनें तो उबालने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है. 

नूडल्स को कैसे उबालें?

  • नूडल्स उबालने के लिए आप गहरे और बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें. 
  • बड़े बर्तन में पानी को डालें. एक पैकेट नूडल्स के लिए आप 5-6 कप पानी का इस्तेमाल करें. 
  • अब गैस को ऑन कर दें और पानी को गर्म होने दें. पानी को अच्छे से उबलने दें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे तब आप इसमें एक चम्मच नमक को डाल दें. इसके बाद 1 छोटा चम्मच तेल को डाल दें. 
  • पानी को पूरी तरह से उबलने के बाद ही नूडल्स डालें. थोड़ी देर के बाद इसे आप बड़े चम्मच की मदद से चला लें. बीच-बीच में चलाते रहें. जब नूडल्स सॉफ्ट हो जाएं तब आप गैस को बंद कर दें. इस बात का ध्यान रखें कि नूडल्स ज्यादा नरम न हो. 
  • गैस बंद करके नूडल्स को छलनी में छान लें. इसके बाद नूडल्स को तुरंत ठंडे पानी से धो लें. अब थोड़ा सा तेल डालकर इसे हल्के हाथों से मिला लें. इस तरह से आप आसानी से नूडल्स को उबाल सकते हैं. उबले हुए नूडल्स से आप चाउमीन बना सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अब खराब नहीं होंगे किचन में रखे ये सामान, बस आजमाएं आसान ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: बर्तन जल जाए तो नो टेंशन, इस ट्रिक से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola