धालभूमगढ़ में बाइक स्किड करने से युवक घायल
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 May 2026 8:01 PM
घटना में बुरुडीह वन समिति के अध्यक्ष जोसेफ मुर्मू के पुत्र समीर मुर्मू (32) घायल हो गये
घाटशिला.
धालभूमगढ़ के काजू बागान के समीप मंगलवार को एक युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. बताया गया कि सड़क पर आगे चल रही दूसरी बाइक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रहा बाइक सवार बंपर में संतुलन खो बैठा और स्किड होकर सड़क पर गिर गया. घटना में बुरुडीह वन समिति के अध्यक्ष जोसेफ मुर्मू के पुत्र समीर मुर्मू (32) घायल हो गया. हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बताया गया कि युवक के आंख के पास चोट लगी है.वाहन के धक्के से दंपती घायल, महिला एमजीएम रेफर
घाटशिला थाना के जगन्नाथपुर के पास मंगलवार दोपहर में हाइवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गये. दोनों जमशेदपुर के बिरसानगर से बांकुड़ा स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा पीसीआर में तैनात एएसआइ राजेंद्र मंडल की मदद से घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. तरुण प्रमाणिक (42) एवं उनकी पत्नी भाग्यवती प्रमाणिक (36) घायल हो गये. अस्पताल में डॉ शंकर टुडू ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि भाग्यवती प्रमाणिक के सिर में चोट लगी है. इस कारण सीटी स्कैन के लिए उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










