East Singhbhum News : असम से नाबालिग को भगाकर धालभूमगढ़ पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : असम से नाबालिग को भगाकर धालभूमगढ़ पहुंचा युवक, गिरफ्तार

ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

धालभूमगढ़. असम से एक नाबालिग को भगाकर युवक स्वर्गछिड़ा गांव पहुंच गया. यहां ग्रामीण हिमांशु राणा ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. हिमांशु राणा ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है. वह ट्रक का चेसिस लेकर शिलांग पहुंचाने गया था. ट्रेन में वापसी के दौरान युवक रबकुल अली (20) से भेंट हुई. बातचीत में रबीकुल ने बताया कि वह गांव के पास की ही नाबालिग के साथ घर से भागा है. ट्रेन में बातचीत के बाद रबकुल अली हिमांशु के मना करने के बावजूद उसके साथ-साथ ट्रेन से धालभूमगढ़ पहुंच गया. पहुंचने के बाद हिमांशु ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर नाबालिग एवं युवक को बरामद कर परिजनों को सूचित किया. थाना प्रभारी धीरज मिश्रा ने बताया कि युवक के बारे में असम पुलिस को सूचना दे दी गयी है. किशोरी के परिजनों द्वारा भी बोरघाट थाना में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. परिजन किशोरी को लेने धालभूमगढ़ आ रहे हैं. पूछताछ में रबकुल अली ने बताया कि नाबालिग उसके गांव के पास ही रहती है. उससे उसका प्रेम संबंध चल रहा है. परिजनों द्वारा इस पर विरोध जताये जाने के बाद दोनों घर से भाग खड़े हुए. चाइल्ड लाइन के राकेश मिश्रा ने बताया कि नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा जायेगा. परिजन आने के बाद उसे सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola