पुलिया से टकरायी बाइक दो युवकों के पैर टूटे, भरती

Updated at : 23 Apr 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिया से टकरायी बाइक दो युवकों के पैर टूटे, भरती

गालूडीह : एमजीएम थानांतर्गत पिपला के पास एनएच-33 पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों के बायां पांव टूट गया. वहीं सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार फोर लेन निर्माण कार्य करने वाली ठेका कंपनी ने पिपला […]

विज्ञापन

गालूडीह : एमजीएम थानांतर्गत पिपला के पास एनएच-33 पर शनिवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों के बायां पांव टूट गया. वहीं सिर में गंभीर चोट लगी है. घायलों को निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार फोर लेन निर्माण कार्य करने वाली ठेका कंपनी ने पिपला के पास स्थित पुलिया पर एनएच 33 के एक हिस्से की घेराबंदी कर रखी है. यहां एक बार में एक साइड से एक वाहन पार हो सकता है. रात में अक्सर यहां दुर्घटना होती है.

गालूडीह थानांतर्गत उलदा पंचायत स्थित बेड़ाहातू गांव निवासी अजीत पात्र (22) और बबलू कालिंदी (17) जमशेदपुर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था. ट्रक की लाइट में युवकों को पता नहीं चला कि वहां एनएच की घेराबंदी है. इसके कारण उनकी बाइक पुलिया से टकरा गयी. दोनों युवकों का पांव टूट गये. सिर में चोट लगी है.

टेल्को गैरेज में मिस्त्री हैं दोनों युवक
उलदा पंचायत के पूर्व मुखिया वकील हेंब्रम ने बताया अजीत पात्र और बबलू कालिंदी टेल्को गैरेज में मिस्त्री का काम करता है. दोनों अक्सर ट्रेन से जाते थे. शनिवार को बाइक बनानी थी, इसलिए बाइक जादूगोड़ा होते गये थे. शाम में हाइवे होकर लौट रहे थे. ग्रामीणों ने फोर लेन निर्माण करने वाली ठेका कंपनी से मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola