चाईबासा : ले रहे थे 50 हजार रुपये घूस, सीबीआई ने रंगेहाथों पकड़ा

चाईबासा. सीबीआई की रांची टीम ने आज चाईबासा के डाक विभाग में छापामारी की और 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक डाक अधीक्षक सहित दो लोगों को रंगेहाथों पकड़ा. चाईबासा डाक सबडिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक अवध बिहारी सिंह के विरुद्ध ओम कुमारी नामक एक युवती ने अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्ति के […]
चाईबासा. सीबीआई की रांची टीम ने आज चाईबासा के डाक विभाग में छापामारी की और 50 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक डाक अधीक्षक सहित दो लोगों को रंगेहाथों पकड़ा. चाईबासा डाक सबडिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक अवध बिहारी सिंह के विरुद्ध ओम कुमारी नामक एक युवती ने अनुकंपा के आधार पर होने वाली नियुक्ति के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. सीबीआई ने आज दोपहर बाद छापामारी की और रिश्वत लेते हुए सहायक डाक अधीक्षक के साथ-साथ डाक पर्यवेक्षक को पकड़ा. पूछताछ के बाद डाक पर्यवेक्षक को छोड़ दिया गया, जबकि सहायक डाक अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




