वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी भगाने की सामग्री दी

Published at :01 Dec 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी भगाने की सामग्री दी

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी जंगल से हाथी भगाने के लिए बुधवार को रेंजर समीर कुमार अधिकारी ने ग्रामीणों को सामग्रियां दी. रेंजर ने ग्रामीणों को पटाखा, टायर और जला हुआ मोबिल दिया. रेंजर ने ग्रामीणों को गांव में हाथियों को घुसने नहीं देने के उपाय बताया. उन्होंने कहा कि अभी धान कटनी […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी जंगल से हाथी भगाने के लिए बुधवार को रेंजर समीर कुमार अधिकारी ने ग्रामीणों को सामग्रियां दी. रेंजर ने ग्रामीणों को पटाखा, टायर और जला हुआ मोबिल दिया. रेंजर ने ग्रामीणों को गांव में हाथियों को घुसने नहीं देने के उपाय बताया. उन्होंने कहा कि अभी धान कटनी का सीजन है. इसलिए हाथी जंगल से गांव की ओर आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ओड़िशा से एक हाथी का दल इस क्षेत्र में घूम रहा है. हाथियों की ओर से किसानों का फसल नष्ट होने का आकलन किया गया है. विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. मौके पर वनरक्षी प्रधान बारी, लिपिक सूर्य नारायण ठाकुर, दिलीप महाकुड़ आदि उपस्थित थे. विगत 28 नवंबर से हाथियों का दल आसनबनी जंगल में विचरण कर रहा है. इससे ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीण हाथियों के भय से राज जागा कर रहे हैं.

सरकार की विफलता जन जन तक पहुंचायें : कुणाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola