दुकान में चोरी के बाद लगायी आग, क्षति

मुसाबनी : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा क्रॉसिंग स्थित मार्डी स्टोर में मंगलवार की रात में शरारती तत्वों ने चोरी के बाद दुकान में आग लगा दी. बुधवार की सुबह 5.30 बजे दुकानदार विक्रम मार्डी ने दुकान खोली, तो दुकान के अंदर के सामान बिखरे पड़े थे. दुकान की सिलिंग में लगे बांस के कुछ […]
मुसाबनी : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा क्रॉसिंग स्थित मार्डी स्टोर में मंगलवार की रात में शरारती तत्वों ने चोरी के बाद दुकान में आग लगा दी. बुधवार की सुबह 5.30 बजे दुकानदार विक्रम मार्डी ने दुकान खोली, तो दुकान के अंदर के सामान बिखरे पड़े थे. दुकान की सिलिंग में लगे बांस के कुछ भाग भाग जले थे.
श्री मार्डी के मुताबिक चोरों ने छत की टाली हटा कर दुकान में प्रवेश किया. दुकान में रखे लगभग 3 हजार के सिगरेट और 500 रुपये के खुदरा सामन चोरी कर ली. चोरी की घटना के बाद चोर दुकान की छत के रास्ते ही निकले और टाली को ढंक दिया. टाली को ढंकने के कारण आग नहीं फैली. दुकान के अंदर हवा नहीं मिलने से आग बुझ गयी. आग से दुकान के सामानों को विशेष क्षति नहीं पहुंची है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




