केयू का दूसरा दीक्षांत समारोह 28 को, राज्यपाल होंगी अतिथि

घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को होगा. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. समारोह को लेकर कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने बुधवार को राजभवन, रांची में राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद डॉ सिंह ने उक्त जानकारी दी. समारोह में वर्ष 2013 […]
घाटशिला : कोल्हान विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को होगा. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि होंगी. समारोह को लेकर कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने बुधवार को राजभवन, रांची में राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद डॉ सिंह ने उक्त जानकारी दी.
समारोह में वर्ष 2013 व 2014 में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स, वोकेशनल व अन्य कोर्स के पासआउट छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जायेगी. दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. छुट्टी के बाद 9 नवंबर को विश्वविद्यालय खुलने पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




