23 पर नामजद व 30 अन्य पर मामला दर्ज

Published at :04 Oct 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
23 पर नामजद व 30 अन्य पर मामला दर्ज

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के ढेंगाम गांव के पारूलडांगा टोला में 2 अक्तूबर की दोपहर ग्रामीणों द्वारा डायन का आरोप लगा कर जमुना सोरेन, बेटी सुगी सोरेन और पुत्र सनातन सोरेन की पिटाई के मामले में बेटी सुगी सोरेन के बयान पर थाना में 23 ग्रामीणों पर नामजद और 30 अन्य ग्रामीणों पर कांड […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के ढेंगाम गांव के पारूलडांगा टोला में 2 अक्तूबर की दोपहर ग्रामीणों द्वारा डायन का आरोप लगा कर जमुना सोरेन, बेटी सुगी सोरेन और पुत्र सनातन सोरेन की पिटाई के मामले में बेटी सुगी सोरेन के बयान पर थाना में 23 ग्रामीणों पर नामजद और 30 अन्य ग्रामीणों पर कांड संख्या 22/16 धारा 147, 148, 149, 341, 342, 323, 324, 307, 379, 504, 506 भादवि एवं 3/4 भूत डायन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. खबर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

इन पर हुआ है मामला दर्ज
सुगी सोरेन के बयान पर फकीर टुडू, रगदा मांडी, रतन टुडू, विश्वनाथ सोरेन, नंदलाल टुडू, राम मांडी, हिंदु मांडी, हड़प मांडी, मदन सोरेन, दुबराज मुर्मू, सनातन मुर्मू, सुशीला हांसदा, लेदा हांसदा, बलराम मांडी, पूर्ण मांडी, सीताराम टुडू, कालिराम टुडू, गोराचांद हांसदा, सरला टुडू, अंजली टुडू, मिताली हांसदा, मुखी मांडी, सूरज मुनी मांडी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं सुगी सोरेन ने 25-30 अन्य पुरुष और महिला का नाम बाद में पता कर बताने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola