छात्र रामचंद्र हत्याकांड के विरोध में हाइवे जाम

Published at :04 Jul 2016 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र रामचंद्र हत्याकांड के विरोध में हाइवे जाम

चाकुलिया : घाटशिला के बिक्रमपुर स्थित बेथनी छात्रावास में हुई खेजुरिया निवासी छात्र रामचंद्र गिरी हत्याकांड के उदभेदन और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झामुमो ने रविवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में केरूकोचा के पास हाइ-वे जाम किया. झाविमो ने भी इस जाम को समर्थन दिया और पार्टी के नेता समीर […]

विज्ञापन

चाकुलिया : घाटशिला के बिक्रमपुर स्थित बेथनी छात्रावास में हुई खेजुरिया निवासी छात्र रामचंद्र गिरी हत्याकांड के उदभेदन और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झामुमो ने रविवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में केरूकोचा के पास हाइ-वे जाम किया.

झाविमो ने भी इस जाम को समर्थन दिया और पार्टी के नेता समीर महंती और कार्यकर्ता एनएच पर उतरे. करीब 40 मिनट तक हाइ-वे जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीण एसपी मो अर्शी के आश्वासन पर जाम हटा. ग्रामीणों ने मामले के उदभेदन के लिए पुलिस को लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर तबतक मामले का खुलासा नहीं हुआ, तो अनिश्चितकाल के लिए हाइवे को जाम कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola