बिना नाविक का घाट, कैसे जायें पार

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिना नाविक का घाट, कैसे जायें पार

नाविकों से ली गयी राशि वापस लौटायी गयीगालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित सुवर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट में नौका परिचालन के लिए अंचल विभाग की लापरवाही से एक ही घाट में दो नाविकों को रखा गया था. दोनों से तहसीलदार मुकुंद वर्मा ने अग्रिम के रूप में 15 और 16 हजार रुपये […]

विज्ञापन

नाविकों से ली गयी राशि वापस लौटायी गयी
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाकुर्शी पंचायत स्थित सुवर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट में नौका परिचालन के लिए अंचल विभाग की लापरवाही से एक ही घाट में दो नाविकों को रखा गया था. दोनों से तहसीलदार मुकुंद वर्मा ने अग्रिम के रूप में 15 और 16 हजार रुपये कर ले लिए थे और चार हजार प्रति माह देने की बात हुई थी.

इसको लेकर गांव में विवाद गहरा गया था. नतीजतन ग्रामीणों ने विरोध कर सोमवार से इस घाट में नौका परिचालन ठप कर दिया था.

इस मामले से संबंधित खबर प्रभात खबर में छपने के बाद अंचल विभाग में हडकंप मची और दो नाविकों कार्तिक महतो और कालीपद सिंह से ली गयी अग्रिम राशि 15 और 16 हजार, कुल 31 हजार की राशि मंगलवार को गांव आकर तहसीलदार मुकुंद वर्मा ने वापस लौटा दी. अब यहां बिना नाविक का घाट हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola