‘आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई, तो आमरण अनशन’

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
‘आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई, तो आमरण अनशन’

घाटशिला : मुसाबनी के पाथरगोड़ा के टुमांगकोचा गांव निवासी आगनु बिरहोर और ढ़ांगडू सबर की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को आदिम जनजाति कल्याण समिति ने एसडीओ अमित कुमार को आवेदन सौंपा है. आवेदन में उमा पदो सबर ने कहा कि 16 अप्रैल 13 को पातरगोड़ा के टुमांगकोचा निवासी ढांगडू […]

विज्ञापन

घाटशिला : मुसाबनी के पाथरगोड़ा के टुमांगकोचा गांव निवासी आगनु बिरहोर और ढ़ांगडू सबर की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को आदिम जनजाति कल्याण समिति ने एसडीओ अमित कुमार को आवेदन सौंपा है.

आवेदन में उमा पदो सबर ने कहा कि 16 अप्रैल 13 को पातरगोड़ा के टुमांगकोचा निवासी ढांगडू सबर और आंगनु बिरहोर को ग्राम प्रधान टुना हांसदा उर्फ सुदर्शन हांसदा तथा गांव के चार लोगों ने पेड़ से बांध कर पिटाई की थी. घायलों का इलाज एमजीएम में चल रहा है.

जान लेवा हमला करने वाले दोषियों की अब तक मुसाबनी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं की है. समिति ने एसडीओ से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी अविलंब नहीं होती है, तो समिति बाध्य होकर आरमण अनशन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola