आर-पार की होगी लड़ाई : रामदास

Published at :05 Dec 2013 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
आर-पार की होगी लड़ाई : रामदास

घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि नॉमिनियों की बहाली के मुद्दे पर नौ दिसंबर से एचसीएल-आइसीसी के मऊभंडार कारखाना मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी आंदोलन किया था. तब […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के आकाशदीप होटल में एक संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने घोषणा करते हुए कहा कि नॉमिनियों की बहाली के मुद्दे पर नौ दिसंबर से एचसीएल-आइसीसी के मऊभंडार कारखाना मुख्य द्वार के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी आंदोलन किया था. तब कंपनी के सीएमडी, जीएम और स्थानीय प्रशासन के साथ वार्ता हुई थी. वार्ता के बावजूद अब तक कंपनी ने इस मामले में कोई पहल नहीं की. अब आर-पार की लड़ाई होगी. कोई सुनवाई नहीं होगी. नौ दिसंबर से नॉमिनियों की बहाली के मुद्दे पर वे स्वयं मऊभंडार कारखाना गेट के समक्ष धरना पर बैठेंगे. जब तक मांगें पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola