घाटशिला में जेसीए का आमरण अनशन समाप्त

घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक के पास सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से झारखंड अगेंस्ट करप्शन और समाज सुरक्षा समिति का तीन दिनों से जारी आमरण अनशन मंगलवार की शाम बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने अनशनकारियों को ओआरएस का घोल पीला कर तोड़वाया. अनशन स्थल पर मंगलवार की शाम में […]
घाटशिला : घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक के पास सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन दिनों से झारखंड अगेंस्ट करप्शन और समाज सुरक्षा समिति का तीन दिनों से जारी आमरण अनशन मंगलवार की शाम बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने अनशनकारियों को ओआरएस का घोल पीला कर तोड़वाया.
अनशन स्थल पर मंगलवार की शाम में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ भी पहुंचे. उन्होंने बीडीओ से कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास फंड की कमी है. अगर एसडीओ अमित कुमार अनुशंसा कर आरइओ का फंड पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित कराते हैं, तो सड़क की मरम्मत कर दी जायेगी.
चिकित्सीय जांच की गयी
अनशन के तीसरे दिन अनशनकारियों की चिकित्सकीय जांच के लिए उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रिंस पिंगुआ पहुंचे. उन्होंने सुदर्शन बेहरा की जांच की. उसका ब्लड प्रेशर 140/80 और फेवियन तिर्की का ब्लड प्रेशर 110/80 बताया.
श्री बेहरा को चिकित्सक ने शरीर में पानी की कमी बताया और उसे अस्पताल में भरती करने को कहा. इसके बाद ही अनशनकारियों ने आपस में बात की और अनशन समाप्त करने की घोषणा की. इस मौके पर रामनाथ राय, मृत्युंजय यादव, आशा रानी पाल, कन्हाई बारीक, विपिन सिंह, संजय सिंह, शेख फारूख उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










