केंदाडांगरी में आकर्षण का केंद्र बनेगा नेपाल का मंदिर

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के बंगाल सीमा से सटे केंदाडांगरी गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में धूमधाम से काली पूजा की जायेगी. मंगलवार को भव्य पंडाल निर्माण के लिए कमेटी के संरक्षक सरोज महापात्रा द्वारा भूमि पूजन की गयी. मौके पर उन्होंने बताया […]
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के बंगाल सीमा से सटे केंदाडांगरी गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में धूमधाम से काली पूजा की जायेगी. मंगलवार को भव्य पंडाल निर्माण के लिए कमेटी के संरक्षक सरोज महापात्रा द्वारा भूमि पूजन की गयी.
मौके पर उन्होंने बताया कि नेपाल के बौद्ध मंदिर की आकृति का पंडाल निर्माण किया जायेगा. पंडाल 60 फूट ऊंचा और 55 फीट चौड़ा होगा. पंडाल का निर्माण मां संतोषी डेकोरेटर द्वारा किया जायेगा. 35 फीट चौड़ा मुख्य द्वार विद्युत सज्जा द्वारा बनाया जायेगा. नौ नवंबर को उदघाटन समारोह आयोजित होगा.
10 नवंबर को मां काली की पूजा, 11 नवंबर को महाप्रसाद वितरण, शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 और 13 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 14 नवंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में राजीव महापात्रा, सुखेन दास, असित महापात्रा, सुखेन माइती, छोटु, पिंटू महापात्रा, देवेंद्र माइती, गांधी माइती, नकुल गोप आदि जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




