1,29,905 की आबादी पर सिर्फ सात डॉक्टर

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1,29,905 है. इतनी आबादी पर इस प्रखंड में सिर्फ सात सरकारी चिकित्सक है. इसकी पुष्टि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ रामचंद्र सोरेन ने की है. पूर्व में कुछ पारा चिकित्सक भी यहां थे. इनमें से कई नौकरी छोड़ चुके हैं, तो […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1,29,905 है. इतनी आबादी पर इस प्रखंड में सिर्फ सात सरकारी चिकित्सक है. इसकी पुष्टि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ रामचंद्र सोरेन ने की है. पूर्व में कुछ पारा चिकित्सक भी यहां थे.
इनमें से कई नौकरी छोड़ चुके हैं, तो कई को हाल के दिनों में प्रोन्नति देकर सरकारी चिकित्सक बना कर विभिन्न जगहों पर पदस्थापित कर दिया गया है. वर्तमान में घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में सिर्फ सात सरकारी चिकित्सक ही कार्यरत हैं, जो इस प्रखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रहे हैं. घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में एक उत्क्रमिक अनुमंडल अस्पताल, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालूडीह, खड़ियाकॉलोनी, झाटीझरना और गंधनिया में हैं.
इसके अलावा दो दर्जन से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्र हैं. पीएचसी में अप्रैल–मई 2013 से प्रसव सेवा भी शुरू किया गया है.जबकि पीएचसी डॉक्टर विहीन है. झाटीझरना, गालूडीह पीएचसी में तो डॉक्टर नहीं है. खड़ियाकॉलोनी और गंधनिया में कभी कभार चिकित्सक जाते हैं, वह भी दो घंटे के लिए. इन पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी एएनएम और कंपाउडरों के जिम्मे ही है.
सरकारी चिकित्सा व्यवस्था बद से बदत्तर होने के कारण ही अधिकांश मरीज निजी अस्पताल में इलाज का सहारा लेते हैं. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो जान चली जायेगी, परंतु गरीब मरीजों के लिए यह संभव नहीं हो पाता. ऐसे हालत में अधिकांश गरीब मरीज मलेरिया, डायरिया, ब्रेन मलेरिया से दम तोड़ देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










