नक्सल प्रभावित लड़कियां पढ़ेंगी कस्तूरबा में

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित लड़कियां पढ़ेंगी कस्तूरबा में

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इस सत्र 13-14 में कक्षा छह से नौवीं तक 55 छात्राओं का नामांकन होगा. इसकी सूची अनुमोदन कर उपायुक्त कार्यालय से स्कूल पहुंच चुकी है. पूर्व में स्कूल प्रबंधन समिति ने अपने स्तर से नामांकन के लिए छात्राओं की सूची […]

विज्ञापन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इस सत्र 13-14 में कक्षा छह से नौवीं तक 55 छात्राओं का नामांकन होगा. इसकी सूची अनुमोदन कर उपायुक्त कार्यालय से स्कूल पहुंच चुकी है.

पूर्व में स्कूल प्रबंधन समिति ने अपने स्तर से नामांकन के लिए छात्राओं की सूची बना कर डीसी के पास भेजा था, जिसे डीसी ने रद करते हुए घाटशिला के घोर नक्सल प्रभावित गांवों की लड़कियों को कस्तूरबा में नामांकन कराने की बात कहते हुए दोबारा सूची बना कर भेजने की बात कही थी.

डीसी के आदेश का अनुपालन करते हुए गांव-गांव जाकर दोबारा सूची बनायी गयी और फिर उसे डीसी के पास भेजा गया. जिला से अनुमोदित कर 55 छात्राओं की सूची स्कूल भेजी गयी है. नामांकन भी शुरू हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola