गालूडीह के पास दायीं नहर का स्लैब धंसा

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के दायीं नहर का स्लैब गालूडीह के पास धंस गया है. गालूडीह बराज के शून्य किमी से गुड़ाबांदा होते हुए ओड़िशा सीमा तक 56 बनी दायीं नहर में अन्य कई जगहों पर भी अवरोधक और स्लैब धंसे हैं. पिछले कुछ दिन पूर्व ही दायीं में पानी छोड़ा गया है. फिलहाल इस […]
गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के दायीं नहर का स्लैब गालूडीह के पास धंस गया है. गालूडीह बराज के शून्य किमी से गुड़ाबांदा होते हुए ओड़िशा सीमा तक 56 बनी दायीं नहर में अन्य कई जगहों पर भी अवरोधक और स्लैब धंसे हैं. पिछले कुछ दिन पूर्व ही दायीं में पानी छोड़ा गया है.
फिलहाल इस नहर में पानी लबालब भरा है. पिछले दिनों लगातार बारिश होने से दिगड़ी–रूआम गांव के पास दायीं नहर का स्लैब धंस गया है. बाहर का पानी यहां नहर में प्रवेश करता है.
इसके कारण नहर का स्लैब धंस गया है. नहर के ऊपर मिट्टी भी धंस गयी है. इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे हैं. इस नहर से ओड़िशा को पानी देना है, परंतु सवाल है कि जब नहर कई जगह अधूरी है. स्लैब धंसे हैं. अवरोधक है, तो ऐसे में 56 किमी तक पानी कैसे जायेगा, परंतु परियोजना के अभियंता दावा करते हैं पानी जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










