शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध किया गया

Published at :10 Jun 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध किया गया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में मंगलवार को प्रशिक्षित शिक्षकों की एक बैठक लक्ष्मी नारायण मंडल की अध्यक्षता में हुई. शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध जताया. शिक्षकों ने कहा कि नियुक्ति के पूर्व सरकार द्वारा टेट की परीक्षा ली जाये. प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ न्याय […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में मंगलवार को प्रशिक्षित शिक्षकों की एक बैठक लक्ष्मी नारायण मंडल की अध्यक्षता में हुई. शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध जताया. शिक्षकों ने कहा कि नियुक्ति के पूर्व सरकार द्वारा टेट की परीक्षा ली जाये.
प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो वे न्यायालय की शरण में जायेंगे. बैठक में सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में रणनीति बनायी गयी. इस बैठक में शामिल नहीं होने वाले सभी प्रशिक्षित शिक्षकों से आग्रह किया गया कि आगामी 12 जून की बैठक में शामिल हों. इस अवसर पर अभिजीत मंडल, हेमंत कर, प्रणव दूबे, रसमय लेंका, पार्थ सारथी, आशीष घोष, काली चरण हेंब्रम, सत्य किंकर दत्त आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola