East Singhbhum News : थानों में अनुशासन, पारदर्शिता व त्वरित कार्यवाही करें, ताकि आम लोगों को बेहतर सेवा मिले : एसपी

ग्रामीण एसपी ने थाना प्रभारियों संग समीक्षा बैठक की
घाटशिला. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नव पदस्थापित ग्रामीण एसपी सुमन कुमार खंडेलवाल ने शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी मौजूद रहे. ग्रामीण एसपी ने लंबित कांडों, वारंट व कुर्की के मामलों के शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति की समीक्षा, फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई, अड्डेबाजी वाले स्थानों पर सघन छापेमारी और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिये. जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया. ग्रामीण एसपी ने विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस योजना बनाने पर जोर दिया. ग्रामीण क्षेत्रों में पॉक्सो से जुड़े मामलों, डायन-भूत जैसी कुरीतियों और साइबर अपराध को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की बात कही. कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम किये जाएंगे, ताकि आम लोग सतर्क और जागरूक हो सकें. बैठक करीब ढाई से तीन घंटे तक चली. इसमें पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में लॉ एंड ऑर्डर मो तौकीर आलम, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, घाटशिला एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता, बंश नारायण सिंह, घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा, गालूडीह थाना प्रभारी अंकू कुमार, धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता, बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




