बहरागोड़ा के स्कूलों में शिक्षकों की कमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : जपा के जिला उपाध्यक्ष सरोज महापात्र ने रविवार की शाम जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल कर ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में कहा है कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है. जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. शहरी […]
विज्ञापन
चाकुलिया : जपा के जिला उपाध्यक्ष सरोज महापात्र ने रविवार की शाम जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से मिल कर ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में कहा है कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है. जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. शहरी विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है.
शहरी विद्यालयों के शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिनियुक्त कर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है. श्री महपात्र ने कहा कि जब तक शिक्षकों की बहाली नहीं की जाती तब तक शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति की जाये. उन्होंने कहा कि चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




