विगत आठ माह के दौरान हुई है सभी की मौत

Published at :01 Jun 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
विगत आठ माह के दौरान हुई है सभी की मौत

मासूमों की मौत से प्रशासन है बेखबर, दहशत में हैं ग्रामीण धालभूमगढ़ : नक्सल प्रभावित गुड़ाबांदा प्रखंड का भालकी गांव को राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने आदर्श ग्राम के लिए चयनित किया है. इसी आदर्श ग्राम में आठ माह के दौरान अज्ञात बीमारी ने दो सबर समेत सात मासूमों को निगल लिया है. […]

विज्ञापन
मासूमों की मौत से प्रशासन है बेखबर, दहशत में हैं ग्रामीण
धालभूमगढ़ : नक्सल प्रभावित गुड़ाबांदा प्रखंड का भालकी गांव को राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु ने आदर्श ग्राम के लिए चयनित किया है. इसी आदर्श ग्राम में आठ माह के दौरान अज्ञात बीमारी ने दो सबर समेत सात मासूमों को निगल लिया है. कई मासूम अज्ञात बीमारी से जूझ रहे हैं.
मृत सभी बच्चों की उम्र पांच से 14 वर्ष के बीच की है. ग्रामीणों के मुताबिक सभी बच्चे ब्रेन मलेरिया और पीलिया से पीड़ित थे. गरीबी के कारण बीमार बच्चों का बेहतर इलाज नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने जड़ी-बूटी और झाड़ फूंक का सहारा लिया. ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराया. इलाके में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था फेल है.
बच्चों की मौत से प्रशासन बेखबर है और ग्रामीण दहशत में हैं. यहां के ग्रामीणों ने बताया कि भालकी में उप स्वास्थ्य केंद्र है, परंतु यहां कभी भी चिकित्सक नहीं आते हैं. एएनएम कभी- कभी आती है. पहाड़ और जंगलों से सटे इस गांव के विभिन्न टोलों में मलेरिया और पीलिया का प्रकोप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola