तिलाबनी सबर टोला में पेयजल संकट

Published at :31 May 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
तिलाबनी सबर टोला में पेयजल संकट

चापाकल खराब, जाहेर थान कुआं से पानी भरते हैं सबर धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुगीशोल पंचायत के तिलाबनी सबर टोला में प्रचंड गरमी में सबरों को पानी के लिए पानी नहीं मिल रहा है. सबर टोला में जल संकट गहराने लगा है. इस टोला में दो चापाकल हैं, मगर दोनों खराब हैं. सबर एक […]

विज्ञापन
चापाकल खराब, जाहेर थान कुआं से पानी भरते हैं सबर
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुगीशोल पंचायत के तिलाबनी सबर टोला में प्रचंड गरमी में सबरों को पानी के लिए पानी नहीं मिल रहा है. सबर टोला में जल संकट गहराने लगा है. इस टोला में दो चापाकल हैं, मगर दोनों खराब हैं. सबर एक किलोमीटर दूर जाहेर थान कुआं से पानी लाते हैं.
सबर टोला में 18 परिवार हैं. जल संकट से सबर परिवार परेशान हैं. सबरों की संख्या 62 है. बच्चों की संख्या 28 है. लखिंदर सबर, बुनु सबर, कुनू सबर, संजय सबर, गुरमा सबर, गोविंद सबर, सुना सबर, गुरूवाली सबर, प्रमीला सबर ने बताया कि गांव में सभी अनपढ़ हैं.
बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय कभी- कभी जाते हैं. आवासीय विद्यालय में कैसे नामांकन कराया जाये. इसकी जानकारी सबरों को नहीं है. सुविधा मिलने से बच्चे पढ़ सकते हैं. अधिकांश सबर परिवार रोजगार की तलाश में बंगाल पलायन करते हैं. खरीफ फसल और रवि फसल की रोपनी और कटनी के समय अधिकांश सबर बंगाल में रहते हैं. गांव में केवल बच्चे और बूढ़े रह जाते हैं. सबर बस्ती तक जाने के लिए सड़क नहीं है.
बांस बगान से पगडंडी पर आवागमन होता है. मनरेगा का जॉब कार्ड किसी परिवार के पास नहीं है. गांव में एक मात्र चिंतामनी सबर को पेंशन मिलती है. सात ऐसे लोग हैं, जिनको विधवा और वृद्धा पेंशन मिलती है. 700 वैसे लोग हैं, जिनको विधवा और वृद्धा पेंशन नहीं मिलती है. बस्ती में सभी सबरों के लिए आवास नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola