एसएनसीयू में निकला चित्ती सांप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल परिसर में चल रहे न्यू सिक बोर्न केयर यूनिट में शनिवार की रात 10 बजे एक चित्ती सांप के प्रवेश करने पर अफरा-तफरी मच गयी. एसएनसीयू में मौजूद नर्स और लोगों ने चित्ती सांप को देख लिया और उसे डंडे से बाहर निकाल दिया. विदित हो कि एसएनसीयू […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल परिसर में चल रहे न्यू सिक बोर्न केयर यूनिट में शनिवार की रात 10 बजे एक चित्ती सांप के प्रवेश करने पर अफरा-तफरी मच गयी.
एसएनसीयू में मौजूद नर्स और लोगों ने चित्ती सांप को देख लिया और उसे डंडे से बाहर निकाल दिया. विदित हो कि एसएनसीयू में अभी पांच नवजात इलाजरत हैं. सांप निकलने की सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दे दी गयी है. अस्पताल में महिला चिकित्सक की डयूटी है.
चित्ती सांप निकलने से अस्पताल के कर्मचारी और नर्सो में भय है. विदित हो कि इससे पूर्व भी अस्पताल के जेनरल वार्ड में एक सांप प्रवेश कर गया था. इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




