कालापाथर में विद्युत स्पर्शाघात से बैल की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

इंसुलेटर बदलने की मांग घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कालापाथर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से किसान विष्णु मानकी के बैल की मौत हो गयी. बैल विद्युत खंभा के सपोटिंग तार की चपेट में आया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. किसान ने किसी तरह एक अन्य बैल को तार की चपेट में […]
विज्ञापन
इंसुलेटर बदलने की मांग
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के कालापाथर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से किसान विष्णु मानकी के बैल की मौत हो गयी. बैल विद्युत खंभा के सपोटिंग तार की चपेट में आया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
किसान ने किसी तरह एक अन्य बैल को तार की चपेट में आने से बचा लिया. उन्होंने बताया कि बैल की कीमत 25 हजार रुपये है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है.
खरस्वती और कालापाथर के ग्रामीण दासमाथ सोरेन, भवेश कुमार बख्शी, बैधनाथ मुमरू, जगदीश मुमरू, मदन मानकी, बुढ़ान मुमरू, बाबूलाल मानकी, मानिक सोरेन ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्युत खंभा के सपोटिंग तार और इंसुलेटर बदलने की मांग की गयी है, लेकिन आज तक विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है.
जेइ चंद्रशेखर से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि इस मामले को देखते हैं. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




