एचसीएल-आइसीसी : वार्ता में सहमति, आज देंगे बकाया वेतन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 May 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

मुसाबनी : आइसीसी जीएम कार्यालय में मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एचसीएल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी की बुधवार को आइआरएल के मजदूरों का बकाया वेतन का भुगतान होगा. वार्ता में एचसीएल-आइसीसी के जीएम एचसी श्रीवास्तव, एजीएम श्री विशोई, एजीएम संजय सिंह, मुसाबनी माइंस इंपलाइज यूनियन के उपाध्यक्ष शेख हुसैन, संयुक्त सचिव राजेंद्र […]
विज्ञापन
मुसाबनी : आइसीसी जीएम कार्यालय में मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एचसीएल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी की बुधवार को आइआरएल के मजदूरों का बकाया वेतन का भुगतान होगा. वार्ता में एचसीएल-आइसीसी के जीएम एचसी श्रीवास्तव, एजीएम
श्री विशोई, एजीएम संजय सिंह, मुसाबनी माइंस इंपलाइज यूनियन के उपाध्यक्ष शेख हुसैन, संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि शामिल थे. वार्ता के बाद यूनियन के उपाध्यक्ष शेख हुसैन ने प्रभात खबर से कहा कि वार्ता में वेतन भुगतान को लेकर सहमति बनी है.
एचसीएल प्रबंधन को आइआरएल के मुख्यालय से एमडी अरविंद मिश्र का मेल आया है. मेल में श्री मिश्र ने एचसीएल प्रबंधन से 19 मई तक मजदूरों के वेतन मद में 3.5 करोड़ देने की बात कही है. मेल मिलने के बाद एचसीएल प्रबंधन ने आइआरएल को मजदूरों के वेतन के लिए 3.5 करोड़ रुपये बैंक में आइआरएल के खाते में भेज दिये हैं.
शेख हुसैन ने कहा कि बीस मई को मजदूरों को जनवरी से मार्च तक के कार्य दिवस के हिसाब से वेतन भुगतान करने, 22 मई से सुरदा खदान को चालू करने तथा 23 मई से मुसाबनी प्लांट को चालू करने की बात आइआरएल के एमडी अरविंद मिश्र ने मेल द्वारा आइसीसी प्रबंधन को दी है.
यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में पीटर दास, मुरली घोष, रामयक्ष शर्मा, जलालुद्दीन, सुरेद्र पांडेय, रमेश पासवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




