कांग्रेस ने सड़क निर्माण को लेकर किया जाम

Published at :20 May 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने सड़क निर्माण को लेकर किया जाम

घाटशिला : घाटशिला की मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़क जाम किया. सड़क जाम करते 22 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दोपहर में छोड़ दिया. कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र और राज्य में […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला की मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़क जाम किया. सड़क जाम करते 22 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दोपहर में छोड़ दिया. कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है. मगर पांच वर्षो से मुख्य सड़क नहीं बनी है.
कांग्रेस के विधायक जब थे तो सड़क की मरम्मत होती थी. इसके बाद से सड़क की मरम्मत भी बंद है. इस सड़क पर लोग पैदल चलना भी मुश्किल है. राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा कर रहे हैं. लगता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद कसम खायी है कि वे पांच साल तक विदेश की यात्रा करने में ही समय व्यतीत करेंगे.
सड़क जाम की शिकायत मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और प्रखंड अध्यक्ष समेत 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. दोपहर में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. इस मौके पर देवब्रत विश्वास, जयंत चटर्जी, सोमनाथ मिश्र, जुलियन तिर्की, कमल दास, हीरा सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola