177 की जगह दिये जा रहे 130

Published at :20 May 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
177 की जगह दिये जा रहे 130

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के जाड़ापाल में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण में भारी गड़बड़ी की शिकायत है. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विगत 18 मई को योजनास्थल पर जाकर भवन का निर्माण कार्य देखा. योजनास्थल पर बोर्ड नहीं था. मजदूरों ने कम मजदूरी देने की शिकायत की. विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य निहायत की घटिया हो […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के जाड़ापाल में स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण में भारी गड़बड़ी की शिकायत है. विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विगत 18 मई को योजनास्थल पर जाकर भवन का निर्माण कार्य देखा.
योजनास्थल पर बोर्ड नहीं था. मजदूरों ने कम मजदूरी देने की शिकायत की. विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य निहायत की घटिया हो रहा है. मजदूरों को 177.60 की बजाय 130 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है. विधायक ने कहा कि इस मामले की जांच करायी जायेगी. विधायक ने कहा कि भवन का निर्माण प्राक्कलन के मुताबिक नहीं हो रहा है.
भवन में लोकल छड़ का प्रयोग किया गया है. ढलाई की घटिया स्तर की हो रही है. विधायक ने कहा कि मजदूरों को 130 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान करना चिंता विषय है. बोर्ड नहीं लगाने से योजना की जानकारी और मजदूरी की दर की जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola