शिक्षा बच्चों का अधिकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर बीडीओ गिरजा शंकर महतो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में बीडीओ ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है. इस अभियान के तहत पंचायत के जनप्रतिनिधि शिक्षकों के साथ मिल कर छह से 14 आयु वर्ष तक […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर बीडीओ गिरजा शंकर महतो की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में बीडीओ ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है.
इस अभियान के तहत पंचायत के जनप्रतिनिधि शिक्षकों के साथ मिल कर छह से 14 आयु वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के अभियान को सफल बनायें. उन्होंने कहा कि आपके हाथों में ही बच्चों का भविष्य है.
बच्चों को शिक्षित बना कर एक बेहतर समाज निर्माण में सहयोग करें. बीइइओ राम नारायण साह ने कहा कि 16 अप्रैल को विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम शिक्षा समिति एवं माता समिति के साथ बैठक कर बालपंजी एवं अभियान पर विस्तृत चर्चा की जायेगी.
17 अप्रैल को बाल सांसदों द्वारा प्रभात फेरी, 18 अप्रैल को विद्यालय स्तर पर प्रभात फेरी समेत इस अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. अभियान के तहत प्रखंड में ड्रॉप आउट 393 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का लक्ष्य है. इस मौके पर सीडीपीओ श्वेता भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीनाथ मुमरू, मुखिया पूनम मांडी, दानगी सोरेन, रेणुका मुंडा, शुरूमनी मुमरू, कान्हू राम हांसदा, पंसस वृहस्पति उपस्थित थे.
मुसाबनी में स्कूल चलें-चलायें पर बैठक
मुसाबनी : बीआरसी में बीइइओ बैकुंठ महतो की अध्यक्षता में विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीइइओ ने जन प्रतिनिधियों से 16 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.
6-14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने, ड्रॉप आउट कम करने की बात कही. सामूहिक प्रयास से बच्चों को शिक्षित करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. बैठक का संचालन मो सुलेमान ने किया. मौके पर बीपीओ डीएन गिरी, राजीव, वार्ड मेंबर समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




