पुरस्कार के लिए करीबी शिक्षकों का चयन किया

Published at :12 Apr 2015 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए करीबी शिक्षकों का चयन किया

चाकुलिया : चाकुलिया अभ्यास मध्य विद्यालय में शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिलाध्यक्ष मनींद्र नाथ पाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने बीइइओ राम नरायण साह पर आरोप लगाया कि इस वर्ष प्रखंड स्तर पुरस्कार लेने के लिए उन्हीं शिक्षकों का चयन किया गया जो उनके करीबी हैं. […]

विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया अभ्यास मध्य विद्यालय में शनिवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक जिलाध्यक्ष मनींद्र नाथ पाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने बीइइओ राम नरायण साह पर आरोप लगाया कि इस वर्ष प्रखंड स्तर पुरस्कार लेने के लिए उन्हीं शिक्षकों का चयन किया गया जो उनके करीबी हैं.
शिक्षकों ने कहा कि बीइइओ खुद मुख्यालय में ना रह कर जमशेदपुर से आना-जाना करते हैं और शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं. राज्य सरकार द्वारा प्रखंड में नव नियुक्त 66 शिक्षकों को बीइइओ द्वारा अब तक योगदान पत्र नहीं दिया गया और सेवा पुस्तिका भी नहीं खोली गयी है. बीइइओ द्वारा किसी विद्यालय के निरीक्षण में विद्यालय के शिक्षक को ही लेकर जाते हैं. इससे विद्यालय की शिक्षा प्रभावित होती है. शिक्षकों ने कहा कि बीआरसी कार्यालय शिक्षकों का अड्डा बन चुका है.
संघ के जिलाध्यक्ष मनींद्र नाथ पाल ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल उच्च पदाधिकारियों से मिल कर बीइइओ के खिलाफ मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग करेंगे. इस अवसर पर जयंत घोष, शक्ति पदो दास, तपन पांडा, जयंत घोष, शिशिर माहली, जितराय सोरेन, गणोश मुंडा, सपन सिंह, काला राम हांसदा, शंभु नाथ हेंब्रम, धनंजय हेंब्रम, सत्ताे नाथ हांसदा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
बहरागोड़ा : नक्सल प्रभावित गुड़ाबांदा प्रखंड को बहरागोड़ा से जोड़ने से लिए गुहियापाल में सुवर्णरेखा पर 15 करोड़ की लागत से बन रहे पुल में भारी गड़बड़ी की शिकायत विधायक कुणाल षाड़ंगी ने संबंधित मंत्री से की है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है. विशेष प्रमंडल के तहत टंडन कंस्ट्रक्शन इस पुल का निर्माण करवा रहा है.
शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ विधायक गुड़ाबांदा के जामबनी में निर्माण स्थल पहुंचे. पुल में लोकल छड़ तथा हाथ से तोड़े गये चिप्स के प्रयोग को देख नारज हुए और मोबाइल से संबंधित मंत्री से शिकायत कर इसकी जांच की मांग की. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि इसी क्षेत्र में हाथ से तोड़े गये चिप्स का प्रयोग पुल के निर्माण हो रहा है.
विदित हो कि इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2011 में हुआ था. निर्माण कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है. इस संबंध में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विधान सभा में सवाल उठाया था. उन्होंने सरकार से पूछा था कि इस पुल का निर्माण कब तक होगा. विधायक ने पुलिस में अनियमितता की शिकायत भी की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola