अज्ञात व्यक्ति का पता ढूंढ़ने में जुटी है पुलिस

Published at :12 Apr 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति का पता ढूंढ़ने में जुटी है पुलिस

घाटशिला : घाटशिला के बीडीओ कुंदन कुमार द्वारा उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराये गये अज्ञात व्यक्ति ने दस दिन इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर में दम तोड़ दिया. अज्ञात व्यक्ति को फुलडुंगरी बस स्टैंड के पास पड़े देख कर बीडीओ ने अस्पताल में भरती कराया था. उक्त व्यक्ति का शव अभी भी अस्पताल […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के बीडीओ कुंदन कुमार द्वारा उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराये गये अज्ञात व्यक्ति ने दस दिन इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर में दम तोड़ दिया. अज्ञात व्यक्ति को फुलडुंगरी बस स्टैंड के पास पड़े देख कर बीडीओ ने अस्पताल में भरती कराया था.
उक्त व्यक्ति का शव अभी भी अस्पताल में पड़ा है. विदित हो कि एक अप्रैल से अज्ञात व्यक्ति के इलाज पर चिकित्सक नजर रखे हुए थे, मगर 11 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
अज्ञात व्यक्ति का नाम रवि सिंह : पुलिस
घाटशिला थाना के एसआइ आरके चौधरी ने अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति के मरने के बाद पता ढूंढ़ने का प्रयास किया. गोपालपुर की मुखिया रीता मुंडा और उप प्रमुख जगदीश भकत से संपर्क किया. आरके चौधरी ने बताया कि अस्पताल में मृत व्यक्ति का नाम रवि सिंह है, मगर उसका पता और परिजन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है. इधर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति का पता और नाम के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं मिली है. श्री चौधरी ने बताया कि बीडीओ कुंदन कुमार से इस मामले की जानकारी दी गयी, मगर कहीं से कुछ पता नहीं चल रहा है.
अज्ञात व्यक्ति से परेशान थे स्वास्थ्य कर्मी
विदित हो कि जब से अज्ञात व्यक्ति अस्पताल में भरती था. चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी परेशान थे. अज्ञात व्यक्ति बेड पर मल मूत्र त्याग करता था. इससे अस्पताल में गंदगी फैल रही थी. कई बार तो अज्ञात व्यक्ति को एमजीएम रेफर करने की मांग हुई, परंतु उसे एमजीएम नहीं भेजा गया. शनिवार को उसने दम तोड़ दिया.
अस्पताल में विक्षिप्त महिला भी भरती
इधर अस्पताल में एक विक्षिप्त महिला भी भरती है. उसका भी इलाज एक अप्रैल से अस्पताल में जारी है. महिला बेड पर खाना खाती है और गाना गाते रहती है. जब से अज्ञात व्यक्ति और विक्षिप्त महिला अस्पताल में भरती हुई थी, तब से मेल वार्ड में अन्य मरीजों को नहीं रखा जाता है. नये मरीजों को फिमेल वार्ड या अन्य जगह पर भरती कर इलाज किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola