टाटा का महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने का प्रयास

Published at :10 Apr 2015 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा का महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने का प्रयास

करनडीह : टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत रूरल एरिया के लिये टीएसआरडीएस, अर्ध शहरी क्षेत्र (अरबन) के लिए अरबन सर्विसेज तथा आदिवासियों के लिये टीसीएस द्वारा कंपनी के आस-पास के श्रेत्र में विकास व स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में कई कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं. इसी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अरबन सर्विसेस द्वारा […]

विज्ञापन
करनडीह : टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत रूरल एरिया के लिये टीएसआरडीएस, अर्ध शहरी क्षेत्र (अरबन) के लिए अरबन सर्विसेज तथा आदिवासियों के लिये टीसीएस द्वारा कंपनी के आस-पास के श्रेत्र में विकास व स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में कई कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं.
इसी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अरबन सर्विसेस द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित शिव मंदिर के निकट सामुदायिक भवन में 40 महिलाओं को सिलाई-कटाई के प्रशिक्षण देने का शुभारंभ किया गया.
प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा गरमी के दिनों में एक माह नि:शुल्क पेयजल दिया जाता है.
उस पानी को वे (राजकुमार सिंह) अपने निजी वाहन से क्षेत्र में पेय जल आपूर्ति का कार्य कर रहे हैं. वर्तमान में टाटा स्टील ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील अरबन सर्विसेस के मैनेजर रवि शंकर पांडेय द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद आर्थिक सहयोग दिये जाने का वायदा स्वागत योग्य है. उन्होंने जागता मैदान में चहारदीवारी का निर्माण टाटा स्टील अरबन सर्विसेज द्वारा सीएसआर के तहत किये जाने की भी जानकारी दी.
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया झुरमुनी किस्कू, मुखिया कुमलेन हेरेंज, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी हांसदा, रविंद्र सिंह, राम प्रसाद जायसवाल, दीपक शर्मा तथा राम प्रवेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सीएस मुमरू ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola