बीडीएसएल गल्र्स स्कूल टॉपर बनीं उषा

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीएसएल गल्र्स स्कूल टॉपर बनीं उषा

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में स्कूल टॉपर काशिदा के एलआइसी कॉलोनी निवासी शिक्षक लक्ष्मी कांत महतो की पुत्री उषा रानी महतो बनी हैं. उन्हें मैट्रिक की परीक्षा में 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. उषा की मां ज्योत्सना महतो ने बताया कि वह अपनी पुत्री को […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के बलदेवदास संतलाल बालिका उच्च विद्यालय की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में स्कूल टॉपर काशिदा के एलआइसी कॉलोनी निवासी शिक्षक लक्ष्मी कांत महतो की पुत्री उषा रानी महतो बनी हैं. उन्हें मैट्रिक की परीक्षा में 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है.

उषा की मां ज्योत्सना महतो ने बताया कि वह अपनी पुत्री को शिक्षिका बनाना चाहती हैं. उषा ने कहा कि वह वाणिज्य विषय से आगे की पढ़ाई करेगी और शिक्षिका बनेगी. उषा को हिंदी में 72, अंगरेजी में 49, गणित में 92, विज्ञान में 86, सामाजिक विज्ञान में 63 और संस्कृत विषय में 77 अंक प्राप्त हुए हैं.

उसने परीक्षा में बेहतर अंक लाने का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया. इस स्कूल की द्वितीय टॉपर इशिका टुडू बनी हैं. इशिका को परीक्षा में 68.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है. इस स्कूल की द्वितीय टॉपर भी काशिदा के एलआइसी कॉलोनी की इशिका टुडू हैं. इशिका के पिता सिंगराय टुडू जादूगोड़ा के ऑटोमिक एनर्जी में कार्यरत हैं.

मां अंबिका टुडू गृहिणी हैं. इशिका आगे चल कर चिकित्सक बनना चाहती है. इशिका को मैट्रिक की परीक्षा में हिंदी में 71, अंगरेजी में 50, गणित में 87, विज्ञान में 73, सामाजिक विज्ञान में 60 और संस्कृत में 72 अंक मिले हैं. इस स्कूल की तृतीय टॉपर राजस्टेट निवासी सुचित्र सीट हैं.

सुचित्र के पिता दिलीप सीट व्यवसायी हैं. सुचित्र ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजन और माता-पिता को देती हैं. सुचित्र को हिंदी में 75, अंगरेजी में 45, गणित में 89, विज्ञान में 63, सामाजिक विज्ञान में 62 और संस्कृत में 82 अंक प्राप्त हुए हैं. सुचित्र आगे चल कर शिक्षिका बनना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola