अंधकार में डूबा रहा जादूगोड़ा

जादूगोड़ा : हल्की बारिश व हल्की हवा से बिजली गुल होने लगी है. तीन दिनों से लगातार घंटो बिजली गुल हो रही है. मंगलवार की शाम को आयी हल्की हवा और बारिश के बाद से 24 घंटे में लगभग 24 मिनट ही जादूगोड़ा के लोगों को बिजली नसीब हुई. बुधवार की शाम भी हवा व […]
जादूगोड़ा : हल्की बारिश व हल्की हवा से बिजली गुल होने लगी है. तीन दिनों से लगातार घंटो बिजली गुल हो रही है. मंगलवार की शाम को आयी हल्की हवा और बारिश के बाद से 24 घंटे में लगभग 24 मिनट ही जादूगोड़ा के लोगों को बिजली नसीब हुई. बुधवार की शाम भी हवा व बारिश के बाद से समाचार लिखे जाने तक बिजली गुल है.
हवा के कारण बिजली गुल होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की नींद खुली और आज बुधवार को विद्युत से सटने वाली पेड़ों की छटाई अभियान चलाया गया. वहीं इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारी रामजीत ने कहा कि 33 हजार के तार में फॉल्ट आने के कारण जगह-जगह में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. ग्रिड से ब्रेकर खराब होने के कारण सप्लाई नहीं हो रही है. इस कारण जमशेदपुर से दो कर्मचारी को बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




