कस्तूरबा का रिजल्ट 84 प्रतिशत

गालूडीह : गालूडीह में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का इस वर्ष मैट्रिक का रिजल्ट 84 प्रतिशत रहा. इस वर्ष इस स्कूल से 45 छात्रएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 43 रेगुलर और दो एक्स कंडिडेट थे. इसमें से 38 छात्रएं उत्तीर्ण की है. स्कूल की जासमीन बास्के 68 प्रतिशत अंक लाकर […]
गालूडीह : गालूडीह में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का इस वर्ष मैट्रिक का रिजल्ट 84 प्रतिशत रहा. इस वर्ष इस स्कूल से 45 छात्रएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें 43 रेगुलर और दो एक्स कंडिडेट थे.
इसमें से 38 छात्रएं उत्तीर्ण की है. स्कूल की जासमीन बास्के 68 प्रतिशत अंक लाकर कस्तूरबा की टॉपर बनी. वहीं पूनम हांसदा 67 प्रतिशत लाकर दूसरे और बेबी चक्रवती 66 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही.
वीणा पानी की टॉपर बनी गीता
गालूडीह वीणा पानी ज्ञानोदय मॉडर्न पब्लिक स्कूल का मैट्रिक रिजल्ट शत प्रतिशत हुआ. स्कूल की गीता कुमारी महतो 80 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी. इस स्कूल की चायना रानी महतो को 77.8 प्रतिशत, हेमंती रानी महतो को 76.2 प्रतिशत, उत्पल गोप को 76 प्रतिशत और सुष्मिता कुमारी को 75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. उक्त परीक्षार्थी स्कूल के टॉप फाइव में जगह बनायी है.
टॉपर बनी सोमा
गालूडीह रंकिणी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मैट्रिक का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. स्कूल की सोमा कुमारी 78 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की टॉपर बनी है. पुष्पा रानी कर्मकार को 77.8 प्रतिशत, प्रसन्नजीत कुमार को 77.6 प्रतिशत, मधुसूदन कुमार को 76 प्रतिशत और अर्चना सिंह को 74.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










