बिजली की मांग पर ग्रामीणों ने जेइ को घेरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के तामुकपाल के डुंगरीडीह के ग्रामीणों ने सोमवार को जेइ चंद्रशेखर का घेराव किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 से यहां के 40 परिवारों को बिजली नहीं मिली है, मगर बालक मुंडा और गुरु चरण मुंडा को बिना बिजली मिले ही विपत्र भेजा जा रहा है. […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के तामुकपाल के डुंगरीडीह के ग्रामीणों ने सोमवार को जेइ चंद्रशेखर का घेराव किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 से यहां के 40 परिवारों को बिजली नहीं मिली है, मगर बालक मुंडा और गुरु चरण मुंडा को बिना बिजली मिले ही विपत्र भेजा जा रहा है.
ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में भी गयी थी. जेइ ने कहा कि वे इसकी जांच करते हैं. पूर्व में क्या हुआ. उसकी जानकारी उन्हें नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां ग्रामीणों ने श्रमदान से खंभा और एंगल गाड़ दिया है, मगर तार नहीं खींचा गया है.
जेइ ने कहा कि वे स्थल जाकर देखेंगे. ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है, तो वरीय पदाधिकारी ही आवश्यक निर्णय लेंगे. इस मौके पर बाबू लाल मुमरू, झाकुट सोरेन, सागर हेंब्रम, रूहीदास सोरेन, कुनाराम मुंडा, अजीत कुमार दे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




