मुसाबनी के बाड़ाघाट नाला में अजगर घुसा

Published at :27 Aug 2013 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुसाबनी के बाड़ाघाट नाला में अजगर घुसा

मुसाबनी : बाड़ाघाट नाला के समीप बीती रात एक अजगर सांप घुस गया.लखन मांझी द्वारा नाला के समीप एक मुर्गी–बत्तख पालने के लिए झोपड़ी बनाया गया है. शनिवार शाम को करीब आठ फीट का अजगर इस झोपड़ी में घुस गया. लखन मांझी ने अजगर को घर के अंदर ताला बंद कर दिया. लखन तथा उसकी […]

विज्ञापन

मुसाबनी : बाड़ाघाट नाला के समीप बीती रात एक अजगर सांप घुस गया.लखन मांझी द्वारा नाला के समीप एक मुर्गीबत्तख पालने के लिए झोपड़ी बनाया गया है. शनिवार शाम को करीब आठ फीट का अजगर इस झोपड़ी में घुस गया.

लखन मांझी ने अजगर को घर के अंदर ताला बंद कर दिया. लखन तथा उसकी पत्नी कुईली मांझी ने कहा कि अजगर के माथे में धान की बाली का निशान है और वह धन बेड़ा देवता है. कुइली मांझी एवं परिवार वाले अजगर की पूजाअर्चना करने के लिए गुणी से संपर्क कर रहे थे.

वनपाल पवन चंद्र महतो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर सांप को अपने कब्जे में ले लिया. वन विभाग अजगर को धोबनी जंगल में छोड़ने की तैयारी में जुटा है. वन विभाग की टीम में एसएन ठाकुर सांप पकड़ने वाले बंगला चौकीदार दुर्गा चरण महतो, दिलीप महाकुड़, मधु महाकुड़, भीम किस्कू तथा चालक सिप्पू शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola